चतरा: चतरा जिले के इटखोरी थाना क्षेत्र स्थित बक्शा डैम में प्रतिबंधित पशुओं के कटे हुए सिर मिलने की घटना से इलाके में तनाव का माहौल बन गया है। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर इटखोरी-चतरा मुख्य मार्ग को जाम कर विरोध प्रदर्शन किया।
सूचना मिलने पर प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गई।

