Dailyhunt
भाजपा नेता कमलेश राम की पहल पर मृत मजदूरों के परिजनों को मिला मुआवजा

भाजपा नेता कमलेश राम की पहल पर मृत मजदूरों के परिजनों को मिला मुआवजा

News Aroma 2 weeks ago

रांची : भाजपा नेता कमलेश राम की पहल पर मंगलवार को कांके रोड स्थित निर्माणाधीन अपार्टमेंट में दीवार गिरने मृत दो मजदूरों के परिजनों को दस दस लाख का मुआवजा दिया गया। कांके विधानसभा क्षेत्र के बड़मु प्रखंड-अंतर्गत खाखरा पंचायत के दो मजदूर सुनील महतो और उपेंद्र गिरी की असामयिक मृत्यु सोमवार को हुई थी।

इसकी सूचना मिलते ही कमलेश वहां पहुंचे थे और कंपनी से वार्ता कर कहा कि मृतक के परिजनों को दस-दस लाख रुपए मुआवजा देना होगा।इसे बाद मंगलवार को कंपनी प्रबंधन दोनों परिवारों को ₹10-10 लाख की सहायता राशि दी। इस दौरान कमलेश राम ने कहा कि श्रमिकों की सुरक्षा सर्वोपरि है निर्माण-स्थलों पर ठोस सुरक्षा-प्रोटोकॉल और निरीक्षण अनिवार्य हैं, ताकि ऐसी दुर्घटना फिर न हो। शोक-संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना; ईश्वर उन्हें यह वज्र सहने की शक्ति दे।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: News Aroma