Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
चाईबासा में पीजीडीजीसी के नए सत्र का शुभारंभ, जानें क्या कहा विशेषज्ञों ने

चाईबासा में पीजीडीजीसी के नए सत्र का शुभारंभ, जानें क्या कहा विशेषज्ञों ने

News Aroma 1 week ago

चाईबासा : कोल्हान विश्वविद्यालय चाईबासा के मनोविज्ञान विभाग में बुधवार को पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन गाइडेंस एंड काउंसलिंग (पीजीडीजीसी) सत्र 2026-27 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए स्वागत सह परिचय कार्यक्रम आयोजित किया गया।

एक वर्षीय इस व्यावसायिक पाठ्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को मार्गदर्शन व परामर्श के क्षेत्र में दक्ष पेशेवर के रूप में तैयार करना है।

कार्यक्रम में पीजीडीजीसी के समन्वयक एवं सहायक प्राध्यापक डॉ. धर्मेन्द्र रजक ने विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए पाठ्यक्रम की संरचना, अध्ययन पद्धति, प्रशिक्षण, फील्ड वर्क, प्रायोगिक कार्य तथा परीक्षा प्रणाली की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों से नियमित अध्ययन, व्यावहारिक प्रशिक्षण और नैतिक मूल्यों के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

उन्होंने बताया कि इस पाठ्यक्रम के बाद विद्यालयों, महाविद्यालयों, गैर-सरकारी संस्थाओं, अस्पतालों, पुनर्वास केंद्रों, करियर काउंसलिंग संस्थानों सहित विभिन्न सरकारी और निजी संस्थानों में काउंसलर एवं गाइडेंस प्रोफेशनल के रूप में रोजगार और स्वरोजगार के व्यापक अवसर उपलब्ध हैं।

मनोविज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. विशाल दीप ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वर्तमान समय में मानसिक स्वास्थ्य, करियर मार्गदर्शन और मनोवैज्ञानिक परामर्श की आवश्यकता लगातार बढ़ रही है। उन्होंने विद्यार्थियों से इस पाठ्यक्रम को पूरी लगन, अनुशासन और समर्पण के साथ पूरा करने तथा समाज के विभिन्न वर्गों को गुणवत्तापूर्ण परामर्श सेवाएं देने योग्य विशेषज्ञ बनने का आह्वान किया।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: News Aroma