Dailyhunt
चार भाषाओं में रिलीज होगी फिल्म 'सेरेंग', टीजर लॉन्च के बाद बढ़ा उत्साह

चार भाषाओं में रिलीज होगी फिल्म 'सेरेंग', टीजर लॉन्च के बाद बढ़ा उत्साह

News Aroma 1 month ago

Nagpuri Film Sereng: नागपुरी फीचर फिल्म 'सेरेंग' का टीजर आज प्रेस क्लब में रिलीज किया गया। इस फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह देखा जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, यह फिल्म 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

खास बात यह है कि फिल्म एक साथ सिमडेगा, गुमला, खूंटी और लोहरदगा में भी दिखाई जाएगी।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नेशनल अवॉर्डी वरिष्ठ फिल्मकार मेघनाथ और विशिष्ट अतिथि के रूप में फिल्मकार निरंजन कुजूर मौजूद रहे।

बताया गया कि 'सेरेंग' झारखंड की पहली ऐसी फिल्म है, जो चार भाषाओं में रिलीज की जाएगी। इसमें मुंडारी, संथाली, नागपुरी और खोरठा भाषाओं को शामिल किया गया है।

'सेरेंग' शब्द का मतलब मुंडारी भाषा में 'चांद' और संथाली में 'गीत' होता है। इस फिल्म में कुल 8 गाने हैं, जो मुंडारी और नागपुरी भाषा में तैयार किए गए हैं।

फिल्म में सुपरस्टार विवेक नायक और नीतेश कच्छप मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। वहीं, एनएसडी ग्रेजुएट काजल मुंडू फिल्म में मुख्य नेगेटिव किरदार निभाती दिखाई देंगी।

इसके अलावा समीर मिंज, सलोमी तिर्की, पूजा लकड़ा और आनंद मिंज भी अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म का निर्माण श्रेया इंटरनेशनल फिल्म प्रोडक्शन, आभा फिल्म्स क्रिएशन, कट प्रोडक्शन और उलगुलान फिल्म प्रोडक्शन के सहयोग से किया गया है।

इस फिल्म की कहानी जमशेदपुर के वरिष्ठ कथाकार जयनंदन ने लिखी है, जबकि पटकथा और निर्देशन एएनपीके पुरषोत्तम ने किया है। रिलीज से पहले ही फिल्म चर्चा में है और दर्शकों को इससे काफी उम्मीदें हैं।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: News Aroma