Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
छत्तीसगढ़ में बड़ा नक्सली हमला, IED ब्लास्ट में 3 DRG जवान शहीद, 1 घायल; जंगल में सर्च ऑपरेशन जारी

छत्तीसगढ़ में बड़ा नक्सली हमला, IED ब्लास्ट में 3 DRG जवान शहीद, 1 घायल; जंगल में सर्च ऑपरेशन जारी

News Aroma 2 weeks ago

Chhattisgarh Naxal Attack : छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने एक बार फिर सुरक्षाबलों को निशाना बनाया है। कांकेर और नारायणपुर जिले की सीमा पर हुए एक शक्तिशाली IED ब्लास्ट में डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (DRG) के तीन जवान शहीद हो गए, जबकि एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया।

यह घटना छोटेबेठिया थाना क्षेत्र के घने जंगलों में हुई, जहां DRG की टीम नक्सलियों द्वारा लगाए गए IED को खोजने और निष्क्रिय करने के लिए सर्च ऑपरेशन चला रही थी। इसी दौरान अचानक जोरदार विस्फोट हुआ, जिसकी चपेट में आकर तीन जवानों की मौके पर ही मौत हो गई।

घायल जवान को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। घटना के बाद पूरे इलाके में सुरक्षा बलों ने सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है और अतिरिक्त बलों को भी मौके पर भेजा गया है।

बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने पहले से ही इलाके में IED प्लांट कर रखा था, ताकि सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाया जा सके। फिलहाल इलाके में हाई अलर्ट जारी है और लगातार तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: News Aroma