Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
CM हेमंत सोरेन की समीक्षा बैठक में लंबित योजनाओं पर फोकस, मंत्री चमरा लिंडा बोले- छात्रवृत्ति नहीं रुकेगी

CM हेमंत सोरेन की समीक्षा बैठक में लंबित योजनाओं पर फोकस, मंत्री चमरा लिंडा बोले- छात्रवृत्ति नहीं रुकेगी

News Aroma 2 weeks ago

Hemant Soren Reviews Welfare Department Schemes : झारखंड मंत्रालय में सोमवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में विभागीय योजनाओं की प्रगति, छात्रवृत्ति, छात्रावास, स्कूल और अस्पतालों की स्थिति की विस्तार से समीक्षा की गई।

बैठक के बाद मंत्री चमरा लिंडा ने कहा कि मुख्यमंत्री ने विभागीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और लंबित कार्यों में तेजी लाने के लिए अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए हैं।

मंत्री चमरा लिंडा ने बताया कि बैठक में ओबीसी छात्रवृत्ति का मुद्दा भी प्रमुखता से उठा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार से अपेक्षा से कम राशि मिलने के बावजूद राज्य सरकार ने ओबीसी छात्रों के लिए 300 करोड़ रुपये की व्यवस्था की है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी छात्र की छात्रवृत्ति नहीं रुकेगी और पात्र विद्यार्थियों को समय पर लाभ सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

मंत्री ने कहा कि विभागीय योजनाओं की नियमित निगरानी के लिए हर छह महीने में समीक्षा बैठक आयोजित की जानी चाहिए। इससे योजनाओं के क्रियान्वयन में आने वाली बाधाओं को समय रहते दूर किया जा सकेगा।

बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समयबद्ध तरीके से लाभुकों तक पहुंचे और विकास कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: News Aroma