Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
धीरूभाई अंबानी की पुण्यतिथि पर लगा रक्तदान शिविर, 57 यूनिट ब्लड दिया गया सदर को

धीरूभाई अंबानी की पुण्यतिथि पर लगा रक्तदान शिविर, 57 यूनिट ब्लड दिया गया सदर को

News Aroma 5 days ago

रांची : धीरूभाई अंबानी की पुण्यतिथि पर मंगलवार को संध्या टावर स्थित रिलायंस जियो (हेड ऑफिस) की ओर से सदर अस्पताल रांची के सहयोग से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में रिलायंस जियो के अधिकारियों और कर्मचारियों ने रक्तदान कर सामाजिक जिम्मेदारी निभाई।

इस दौरान कुल 57 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया जो जरूरतमंद मरीजों को दिया जाएगा। शिविर का उद्देश्य लोगों में स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना और नियमित रक्तदान की भावना को प्रोत्साहित करना था। सदर अस्पताल की ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. रंजू सिन्हा और उनकी टीम ने सभी रक्तदाताओं का परीक्षण करने के बाद सुरक्षित एवं व्यवस्थित तरीके से रक्त संग्रह किया।

इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. प्रभात कुमार ने रिलायंस जियो के अधिकारियों, कर्मचारियों और आयोजन से जुड़े सभी लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह के सामाजिक सरोकार से जुड़े प्रयास न केवल रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाते हैं, बल्कि जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवनदायी भी साबित होते हैं। वहीं डॉ. रंजू सिन्हा ने आम नागरिकों से नियमित रूप से स्वैच्छिक रक्तदान करने की अपील करते हुए कहा कि समय पर पर्याप्त रक्त उपलब्ध रहने से कई मरीजों की जान बचाई जा सकती है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: News Aroma