नयी दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रविवार को कहा कि सात नये कॉरिडोर और 65 स्टेशन के निर्माण से दिल्ली में मेट्रो कनेक्टिविटी 97 किलोमीटर तक बढ़ जाएगी।
दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) के 32वें स्थापना दिवस पर गुप्ता ने बताया कि मेट्रो फेज-पांच (बी) के तहत राष्ट्रीय राजधानी के बाहरी और विकासशील क्षेत्रों को जोड़ने वाले सभी सात कॉरिडोर के निर्माण की अनुमानित लागत लगभग 48,204.56 करोड़ रुपये है।

