Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि चार अगस्त को, 24 जिलों में होगी श्रद्धांजलि सभा

दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि चार अगस्त को, 24 जिलों में होगी श्रद्धांजलि सभा

News Aroma 1 week ago

रांची: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के संस्थापक और दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि चार अगस्त को मनाई जाएगी। इस अवसर पर राज्य के सभी 24 जिलों में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाएगा।

मुख्य कार्यक्रम उनके पैतृक गांव नेमरा में होगा, जिसमें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मुख्य रूप से शामिल होंगे। इस दौरान नेमरा में शिबू सोरेन की एक आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा, साथ ही विभिन्न विकास योजनाओं का ऑनलाइन उद्घाटन और शिलान्यास भी मुख्यमंत्री द्वारा संपन्न होगा।

पार्टी के महासचिव विनोद पांडेय ने बताया कि आम जनता की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए रांची समेत कई जिलों में प्रमुख चौकों, चौराहों और पार्कों में श्रद्धांजलि स्थल बनाए जा रहे हैं ताकि सभी लोग आसानी से अपने गुरुजी को पुष्पांजलि अर्पित कर सकें। रांची में जिला समिति द्वारा कई स्थानों पर जीवनभर के योगदान को याद करते हुए कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस मौके पर समाज सेवा के तहत जरूरतमंदों के बीच वस्त्र, फल, दवाइयों का वितरण और रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया जाएगा।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: News Aroma