Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
डीयू काउंसलिंग: कॉलेजों ने छात्रों की पसंद की सूची बनाने में मदद के लिए काउंसलिंग सत्र शुरू किए

डीयू काउंसलिंग: कॉलेजों ने छात्रों की पसंद की सूची बनाने में मदद के लिए काउंसलिंग सत्र शुरू किए

News Aroma 3 months ago

नयी दिल्ली : दिल्ली विश्वविद्यालय में स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया के दूसरे चरण के बीच कई कॉलेजों ने अभ्यर्थियों को कॉमन सीट आवंटन प्रणाली (सीएसएएस), पाठ्यक्रम वरीयता सूची तैयार करने और प्रवेश संबंधी शंकाओं के समाधान में मदद के लिए परामर्श एवं जागरूकता कार्यक्रम शुरू किए हैं।

इसी क्रम में मिरांडा हाउस ने सोमवार से बुधवार तक तीन दिवसीय 'ओपन हाउस' (द्वितीय चरण) का आयोजन किया है, जबकि हंसराज कॉलेज ने भावी विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों के लिए दो दिवसीय 'हंसराज कैंपस कनेक्ट' कार्यक्रम शुरू किया है।

मिरांडा हाउस ने बताया कि कॉलेज परिसर में प्रतिदिन सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक आयोजित होने वाला यह 'ओपन हाउस' 12वीं कक्षा की छात्राओं और उनके अभिभावकों को प्रवेश प्रक्रिया के विभिन्न पहलुओं की जानकारी देने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। कॉलेज के अनुसार, शिक्षक और प्रवेश विशेषज्ञ प्रतिभागियों को सीएसएएस के तहत पाठ्यक्रम वरीयता सूची तैयार करने, पाठ्येतर गतिविधि (ईसीए) और खेल कोटा के तहत प्रवेश, प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम, छात्रावास सुविधाओं तथा प्रवेश से जुड़े अन्य विषयों पर मार्गदर्शन देंगे। छात्राओं को प्रश्नोत्तर सत्र के दौरान शिक्षकों से सीधे बातचीत कर अपनी व्यक्तिगत शंकाओं का समाधान करने का भी अवसर मिलेगा।

कॉलेज ने बताया कि कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पूर्व ऑनलाइन पंजीकरण अनिवार्य किया गया है। प्रतिदिन 500 तक छात्राओं और उनके अभिभावकों को इसमें शामिल किया जाएगा। मिरांडा हाउस की प्राचार्य बिजयलक्ष्मी नंदा ने कहा कि यह पहल इस बात को सुनिश्चित करने की दिशा में कॉलेज की प्रतिबद्धता को दर्शाती है कि प्रवेश प्रक्रिया के दौरान प्रत्येक इच्छुक छात्रा को विश्वसनीय मार्गदर्शन मिल सके। उन्होंने पात्र छात्राओं और उनके अभिभावकों से इस अवसर का लाभ उठाकर शिक्षकों से संवाद करने तथा अपनी वरीयता सूची पूरे विश्वास के साथ तैयार करने की अपील की।

इस बीच, हंसराज कॉलेज ने रविवार को अपना दो दिवसीय 'हंसराज कैंपस कनेक्ट' कार्यक्रम शुरू किया, जिसका उद्देश्य संभावित विद्यार्थियों को स्नातक प्रवेश प्रक्रिया और कॉलेज परिसर के माहौल से परिचित कराना है।
इस कार्यक्रम के तहत निःशुल्क प्रवेश सहायता केंद्र स्थापित किया गया है, जहां विद्यार्थियों की शंकाओं का समाधान किया जा रहा है, उन्हें शैक्षणिक पाठ्यक्रमों और प्रवेश प्रक्रिया की जानकारी दी जा रही है तथा विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को कॉलेज परिसर का भ्रमण भी कराया जा रहा है। ये पहल ऐसे समय में की गई हैं, जब दिल्ली विश्वविद्यालय की सीएसएएस प्रवेश प्रक्रिया के दूसरे चरण में शामिल अभ्यर्थियों को सीट आवंटन शुरू होने से पहले अपने पाठ्यक्रम और कॉलेजों की वरीयता सूची को अंतिम रूप देना है। विश्वविद्यालय 16 जुलाई को पहली सीट आवंटन सूची जारी करेगा जबकि नया शैक्षणिक सत्र 28 जुलाई से शुरू होने की संभावना है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: News Aroma