Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
दुमका में अस्पताल के नाम बदलने पर भड़के चंपाई सोरेन, बोले- फूलो-झानो के नाम से ही हो पहचान

दुमका में अस्पताल के नाम बदलने पर भड़के चंपाई सोरेन, बोले- फूलो-झानो के नाम से ही हो पहचान

News Aroma 2 weeks ago

Champai Soren : दुमका स्थित फूलो झानो मेडिकल कॉलेज के नवनिर्मित अस्पताल का नाम बदलकर 'गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल' किए जाने पर पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा विधायक चंपाई सोरेन ने कड़ा एतराज जताया है।

उन्होंने इसे संथाल हूल के इतिहास और वीरांगनाओं की विरासत को कमजोर करने की कोशिश बताया।

पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन शुक्रवार को अपने समर्थकों के साथ अस्पताल परिसर पहुंचे और कहा कि अस्पताल का नाम फूलो-झानो के नाम से ही होना चाहिए। उन्होंने मांग की कि संस्थान के नाम में 'मुर्मू' शब्द भी जोड़ा जाए, ताकि आदिवासी इतिहास और पहचान को सम्मान मिल सके।

चंपाई सोरेन ने अस्पताल निर्माण एजेंसी के प्लानिंग मैनेजर और मेडिकल कॉलेज प्रबंधन से भी इस मुद्दे पर बातचीत की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि 30 जून तक नाम में बदलाव नहीं किया गया, तो हूल दिवस के मौके पर संथाल परगना के हजारों आदिवासी समाज के लोग, माझी हड़ाम और पारंपरिक स्वशासन से जुड़े प्रतिनिधियों के साथ जुटान करेंगे और खुद ही नाम बदलने की पहल करेंगे।

उन्होंने दुमका के दिग्घी गांव क्षेत्र में प्रस्तावित बस टर्मिनल का नाम चांद-भैरव के नाम पर रखने की मांग भी उठाई।

गौरतलब है कि वर्ष 1855 में अंग्रेजों के खिलाफ शुरू हुए संथाल विद्रोह में फूलो-झानो ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। सिदो-कान्हू की बहनों ने महिलाओं को आंदोलन में शामिल होने के लिए प्रेरित किया था। उनकी वीरगाथाएं आज भी संथाल समाज में सम्मान के साथ याद की जाती हैं।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: News Aroma