Dailyhunt
एयर इंडिया के सीईओ कैंपबेल विल्सन का इस्तीफा

एयर इंडिया के सीईओ कैंपबेल विल्सन का इस्तीफा

News Aroma 1 week ago

मुंबई: एयर इंडिया के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) एवं प्रबंध निदेशक कैंपबेल विल्सन ने इस्तीफा दे दिया है। एयरलाइन ने उनके उत्तराधिकारी की तलाश के लिए एक समिति का गठन किया है। कंपनी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

हिंदुस्तान टाइम्स (HT) ने इस मामले से परिचित लोगों के हवाले से बताया है कि पिछले हफ्ते हुई बोर्ड की बैठक में उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया था। विल्सन से सितंबर 2026 तक पद पर बने रहने की उम्मीद है।

खत्म हुआ 2022 से शुरू हुआ सफर

कंपनी फिलहाल नए सीईओ की तलाश में जुट गई है। बोर्ड इस वक्त कई दूसरी ग्लोबल एयरलाइंस के प्रमुखों के साथ चर्चा कर रहा है। उम्मीद है कि जल्द ही कंपनी को उनका नया सीईओ मिल जाए। विल्सन सितंबर 2022 में एयर इंडिया में पांच साल के कॉन्ट्रैक्ट पर शामिल हुए थे। इससे कुछ समय पहले ही उस साल एयरलाइन का प्राइवेटाइजेशन हुआ था। उनका कार्यकाल जुलाई 2027 में समाप्त होना था।
एयर इंडिया संग जुड़ने से पहले विल्सन सिंगापुर एयरलाइंस (SIA) में लगगभ 26 साल की अपनी सर्विस दे चुके थे। वह मूल रूप से न्यूजीलैंड के रहने वाले हैं। एयर इंडिया में रहते हुए उन्होंने कंपनी के लिए 5 साल का रोडमैप 'Vihaan.AI' तैयार किया। इसका मकसद एयरलाइंस की सर्विस को और बेहतर बनाना और नेटवर्क को बढ़ाना था।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: News Aroma