Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
गढ़वा में बालू माफियाओं पर प्रशासन का शिकंजा, सीसीटीवी जांच में 13 ट्रैक्टर चिन्हित

गढ़वा में बालू माफियाओं पर प्रशासन का शिकंजा, सीसीटीवी जांच में 13 ट्रैक्टर चिन्हित

News Aroma 4 months ago

Illegal Sand Mining : गढ़वा में अवैध बालू खनन और परिवहन के खिलाफ जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई शुरू की है। सदर एसडीएम संजय कुमार के निर्देश पर विभिन्न मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की गई, जिसमें अवैध रूप से बालू ढुलाई करने वाले 13 ट्रैक्टरों की पहचान हुई है।

प्रशासन ने इन वाहनों की सूची जिला खनन विभाग को सौंपते हुए तत्काल कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

जांच के दौरान कई चौंकाने वाले तथ्य भी सामने आए। कुछ ट्रैक्टर बिना नंबर प्लेट के सड़कों पर चलते पाए गए, जबकि तीन अलग-अलग ट्रैक्टरों पर एक ही रजिस्ट्रेशन नंबर का इस्तेमाल किया जा रहा था। प्रशासन ने इसे गंभीर अनियमितता मानते हुए संबंधित वाहन मालिकों के खिलाफ जांच और जालसाजी का मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश दिया है।

एसडीएम संजय कुमार ने कहा कि जिले में अवैध खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई गई है। अब बालू माफियाओं पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और गुप्त सूचनाओं का उपयोग किया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि बिना नंबर वाले वाहनों और नियमों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

प्रशासन का मानना है कि इस अभियान से न केवल प्राकृतिक संसाधनों की चोरी पर रोक लगेगी, बल्कि रात के समय तेज रफ्तार ट्रैक्टरों के कारण होने वाली सड़क दुर्घटनाओं और कानून-व्यवस्था की समस्याओं में भी कमी आएगी। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि अवैध कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ आगे भी लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: News Aroma