Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
गिरिडीह में बिजली तार गिरने से महिला घायल, युवक ने CPR देकर बचाई जान

गिरिडीह में बिजली तार गिरने से महिला घायल, युवक ने CPR देकर बचाई जान

News Aroma 5 months ago

Electric Wire Accident : जिले के सरिया नगर पंचायत स्थित स्टेशन रोड सब्जी बाजार में एक बड़ा हादसा उस वक्त टल गया, जब जर्जर बिजली तार अचानक गिरने से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

घायल महिला की पहचान 50 वर्षीय आशा देवी के रूप में हुई है, जो सब्जी बेच रही थीं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

इसी दौरान स्थानीय युवक बिक्की मंडल ने तुरंत CPR (कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन) देकर महिला की जान बचा ली। उसकी तत्परता से एक बड़ी अनहोनी टल गई।

घायल महिला को तुरंत सिद्धि विनायक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों के अनुसार उनकी हालत अब स्थिर है।

इस घटना के बाद इलाके में जर्जर बिजली तारों और बिना गार्ड वायर वाली 11 हजार वोल्ट लाइन को लेकर बिजली विभाग पर सवाल खड़े हो गए हैं।

स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों ने जल्द से जल्द मरम्मत और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसे दोबारा न हों।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: News Aroma