Dailyhunt
गुमला में नाबालिग की संदिग्ध मौत, चिता से शव उतारकर जांच में जुटी पुलिस

गुमला में नाबालिग की संदिग्ध मौत, चिता से शव उतारकर जांच में जुटी पुलिस

News Aroma 1 week ago

Minor Girl Death India : जिले के सिसई प्रखंड अंतर्गत मुर्गू गांव में 15 वर्षीय स्कूली छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है।

मृतका की पहचान निधि कुमारी (पिता प्रहलाद सिंह) के रूप में हुई है।

परिजन और ग्रामीण गुरुवार को शव का अंतिम संस्कार करने के लिए कोयल नदी श्मशान घाट ले गए थे।

अंतिम संस्कार के दौरान मृतका के मामा को उसकी मौत पर संदेह हुआ। उन्होंने बच्ची के गले पर गहरे निशान देखे, जिससे हत्या या आत्महत्या की आशंका जताई गई। इसके बाद उन्होंने तुरंत अंतिम संस्कार रुकवाया और पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही सिसई थाना पुलिस मौके पर पहुंची। एसआई अरुण कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने चिता से शव को उतरवाकर कब्जे में लिया और पंचनामा तैयार किया।

इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, ताकि मौत के असली कारणों का पता चल सके।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। यह घटना इलाके में सनसनी का कारण बनी हुई है और लोग सच्चाई सामने आने का इंतजार कर रहे हैं।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: News Aroma