Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
गुरनूर बराड़ का शानदार प्रदर्शन, भारत ए ने श्रीलंका ए को 10 विकेट से हराय

गुरनूर बराड़ का शानदार प्रदर्शन, भारत ए ने श्रीलंका ए को 10 विकेट से हराय

News Aroma 3 months ago

गॉल: तेज गेंदबाज गुरनूर बराड़ ने रविवार को दूसरे और अंतिम अनौपचारिक टेस्ट में कुल 10 विकेट लेकर भारत ए को श्रीलंका ए पर शानदार 10 विकेट की जीत दिलाकर अगले महीने श्रीलंका के खिलाफ संभावित टेस्ट पदार्पण के लिए अपनी दावेदारी मजबूत कर दी।

साई सुदर्शन के 168 रन की बदौलत भारत ए ने पहली पारी में 543 रन का विशाल स्कोर बनाया और श्रीलंका ए पर 177 रनों की बढ़त हासिल की। भारत ए ने दिन की शुरुआत आठ विकेट पर 541 रन से की थी।
मैच के चौथे और अंतिम दिन खेल तेजी से आगे बढ़ा। बराड़ ने दूसरी पारी में छह विकेट लेकर श्रीलंका ए की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी। पहली पारी में भी उन्होंने चार विकेट लिए थे जिससे पूरे मैच में उनके विकेटों की संख्या 10 हो गई।
अगस्त में श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो टेस्ट मैच की श्रृंखला के लिए टीम में जगह के एक अन्य दावेदार आकिब नबी की तुलना में बराड़ का प्रदर्शन कहीं अधिक प्रभावशाली रहा।

पंजाब के इस तेज गेंदबाज ने पिछले महीने अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे श्रृंखला में भारत के लिए पदार्पण करते हुए भी प्रभावित किया था। वह टेस्ट टीम का भी हिस्सा थे, लेकिन उन्हें अब तक टेस्ट क्रिकेट में खेलने का मौका नहीं मिला है।
श्रीलंका ए की ओर से आशेन बंडारा ने 87 रन बनाए, लेकिन उनके अलावा कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका। श्रीलंका ए की दूसरी पारी 209 रन पर सिमटने के बाद भारत ए को जीत के लिए केवल 33 रन का लक्ष्य मिला।
साई सुदर्शन और अमन मोखाड़े ने 6.2 ओवर में बिना कोई विकेट गंवाए यह लक्ष्य हासिल कर लिया और भारत ए ने 10 विकेट से आसान जीत दर्ज की। श्रृंखला का पहला अनौपचारिक टेस्ट ड्रॉ रहा था। यह दौरा भारत ए के लिए बेहद सफल रहा। टीम ने इससे पहले दांबुला में आयोजित त्रिकोणीय श्रृंखला का खिताब भी जीता था।

15 अगस्त से गॉल अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में श्रीलंका के खिलाफ पहला टेस्ट शुरू होना है। उससे पहले नियमित टेस्ट खिलाड़ी साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल और ध्रुव जुरेल को इस दौरे पर अच्छा मैच अभ्यास मिला।
दोनों टीमों के बीच दूसरा टेस्ट 23 अगस्त से कोलंबो के एसएससी मैदान पर खेला जाएगा।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: News Aroma