Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
हटिया स्टेशन से ऑटो में बैठाकर करते थे यात्री से लूटपाट, पुलिस ने गैंग के 3 सदस्यों को किया गिरफ्तार

हटिया स्टेशन से ऑटो में बैठाकर करते थे यात्री से लूटपाट, पुलिस ने गैंग के 3 सदस्यों को किया गिरफ्तार

News Aroma 1 week ago

Auto Loot Gang : राजधानी रांची में ऑटो चालकों का एक गिरोह यात्रियों को अपना शिकार बनाता था। पुलिस ने इस टुकटुक गैंग का खुलासा कर लिया है। रांची पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 24 घंटे के भीतर मामले का खुलासा कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और लूटा गया पूरा सामान बरामद कर लिया है।

बता दें कि हटिया रेलवे स्टेशन से रांची रेलवे स्टेशन जाने के लिए ऑटो में बैठे यात्री को चालक और उसके साथियों ने गंतव्य तक पहुंचाने के बजाय धुर्वा थाना क्षेत्र के यूकेलिप्टस बागान के पास सुनसान स्थान पर ले जाकर मोबाइल, बैग, नकदी और अन्य सामान लूट लिया था।

पुलिस के अनुसार 3 जुलाई की शाम करीब 7:30 बजे बेंगलुरु-वर्धमान एक्सप्रेस से हटिया स्टेशन पहुंचे पीड़ित ने धनबाद जाने के लिए रांची रेलवे स्टेशन पहुंचने हेतु एक ऑटो किराए पर लिया था। ऑटो में चालक के अलावा पहले से दो युवक बैठे थे। रास्ते में तीनों आरोपियों ने यात्री को सुनसान इलाके में ले जाकर लूटपाट की। पीड़ित की शिकायत पर धुर्वा थाना में मामला दर्ज किया गया।

वरीय पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन के निर्देश पर सिटी एसपी पारस राणा और डीएसपी हटिया नीरज कुमार के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने छापेमारी कर धीरज कुमार सिंह, मेजर यादव और एक नाबालिग को गिरफ्तार किया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त दो ऑटो, लूटा गया मोबाइल, बैग, प्रिंटर तथा पांच हजार रुपये नकद बरामद किए हैं।

पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे पहले भी इसी तरह कई लूट की घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। पुलिस गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों के खिलाफ कार्रवाई में जुट गई है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: News Aroma