Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
हुसैनाबाद में भीषण सड़क हादसा, ऑटो-ट्रक टक्कर में वृद्ध की मौत; 5 घायल

हुसैनाबाद में भीषण सड़क हादसा, ऑटो-ट्रक टक्कर में वृद्ध की मौत; 5 घायल

News Aroma 5 days ago

Hussainabad Road Accident : जपला-छतरपुर मुख्य सड़क पर सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 65 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग घायल हो गए। दुर्घटना गम्हरिया गांव के पास उस समय हुई जब एक ऑटो और बोरवेल मशीन ले जा रहे ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो ट्रक में फंस गया और करीब 10 मीटर तक घिसटता चला गया। हादसे में चन्द्रिका यादव (65 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों को तत्काल अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया। इनमें समसुन बीबी और पीर मोहम्मद की हालत गंभीर होने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए मेदिनीनगर रेफर कर दिया गया।

घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी चंदन कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बोरवेल ट्रक को जब्त कर लिया है और चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मृतक का शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। ग्रामीणों ने मृतक के परिजनों को मुआवजा, घायलों के समुचित इलाज और ट्रक मालिक को मौके पर बुलाने की मांग की। जाम के कारण मुख्य सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई।

बाद में अंचलाधिकारी पंकज कुमार और थाना प्रभारी चंदन कुमार के समझाने-बुझाने के बाद ग्रामीणों ने जाम समाप्त कर दिया।

मृतक के परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए स्थानीय स्तर पर ₹50 हजार की आर्थिक सहायता भी उपलब्ध कराई गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच जारी है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: News Aroma