Dailyhunt
IPL 2026: CSK vs PBKS मुकाबला आज, आंकड़ों में बराबरी-कौन मारेगा बाजी?

IPL 2026: CSK vs PBKS मुकाबला आज, आंकड़ों में बराबरी-कौन मारेगा बाजी?

News Aroma 2 weeks ago

CSK vs PBKS : IPL 2026 का सातवां मुकाबला आज Chennai Super Kings और Punjab Kings के बीच खेला जाएगा। यह रोमांचक मैच चेन्नई के MA Chidambaram Stadium में शाम 7 बजे से शुरू होगा।

दोनों टीमों का यह सीजन का दूसरा मुकाबला है।

चेन्नई सुपर किंग्स को अपने पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा था, जबकि पंजाब किंग्स जीत के साथ आत्मविश्वास में नजर आ रही है।

अगर दोनों टीमों के पिछले मुकाबलों की बात करें तो अब तक कुल 32 मैच खेले जा चुके हैं, जिसमें दोनों टीमों ने 16-16 मुकाबले जीते हैं। यानी आज का मैच हेड टू हेड में बढ़त तय करेगा।

चेन्नई में आज मौसम साफ रहने की संभावना है और बारिश की कोई आशंका नहीं है। हालांकि, खिलाड़ियों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। दिन में तापमान 35-36°C तक रह सकता है।

एमए चिदम्बरम स्टेडियम की पिच पारंपरिक रूप से स्पिन गेंदबाजों के लिए मददगार रही है, लेकिन हाल के मैचों में बल्लेबाजों को भी अच्छी सहायता मिली है। ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी का फैसला कर सकती है।

रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), आयुष म्हात्रे, मैथ्यू शॉर्ट, शिवम अलेक्जेंडर, कार्तिक शर्मा, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, मैट हेनरी/अखिल हुसैन, खलील अहमद, असल कंबोज
प्रभावशाली खिलाड़ी: समीर रिज़वी / सरफराज खान

प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, शशांक सिंह, मार्को जानसन, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, विजयकुमार विशाक
इम्पैक्ट प्लेयर: यश ठाकुर / हरप्रीत बाराड

दोनों टीमों के बीच बराबरी का रिकॉर्ड इस मुकाबले को और रोमांचक बना देता है। एक तरफ CSK वापसी की कोशिश करेगी, वहीं PBKS जीत की लय को बरकरार रखना चाहेगी। अब देखना दिलचस्प होगा कि आज किस टीम के नाम जीत दर्ज होती है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: News Aroma