Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
जगन्नाथपुर रथ यात्रा की तैयारियां तेज, डीसी-एसएसपी ने किया रूट का निरीक्षण, जानें क्या दिया निर्देश

जगन्नाथपुर रथ यात्रा की तैयारियां तेज, डीसी-एसएसपी ने किया रूट का निरीक्षण, जानें क्या दिया निर्देश

News Aroma 1 week ago

रांची : ऐतिहासिक जगन्नाथपुर रथ यात्रा को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजन्त्री और वरीय पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन ने मंगलवार को संयुक्त रूप से रथ यात्रा मार्ग और मेला क्षेत्र का निरीक्षण कर अधिकारियों के साथ बैठक की।

इस दौरान सुरक्षा, यातायात, स्वास्थ्य, स्वच्छता और बिजली व्यवस्था को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने पूरे रथ यात्रा मार्ग को अतिक्रमण मुक्त कराने, मेला क्षेत्र में पर्याप्त एंबुलेंस और मेडिकल टीम की तैनाती, खुले बिजली तारों को दुरुस्त करने तथा निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही नियमित सफाई, बायो टॉयलेट और पेयजल की समुचित व्यवस्था करने को कहा गया।

श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पूरे मेला क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे और कंट्रोल रूम से 24 घंटे निगरानी की जाएगी। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए अग्निशमन वाहन हमेशा तैयार रहेगा। इसके अलावा रथ यात्रा मार्ग पर खोया-पाया केंद्र स्थापित किया जाएगा, जबकि मीडिया कवरेज के लिए वॉच टावर बनाया जाएगा।

जिला प्रशासन ने जगन्नाथपुर मेला समिति को आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट बनाने, सभी स्वयंसेवकों को पहचान पत्र उपलब्ध कराने और उनका प्रशिक्षण कराने का भी निर्देश दिया है। उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने कहा कि जगन्नाथपुर रथ यात्रा रांची की सांस्कृतिक धरोहर है और प्रशासन का लक्ष्य इसे सुरक्षित, सुव्यवस्थित और भव्य बनाना है। वहीं एसएसपी राकेश रंजन ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसके लिए सभी आवश्यक इंतजाम किए जा रहे हैं। जिला प्रशासन, पुलिस, स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम और अन्य विभाग आपसी समन्वय से तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हैं।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: News Aroma