Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
जमशेदपुर में एटीएम ठगी, कार्ड फंसाकर खाते से उड़ाए 47,800 रुपये

जमशेदपुर में एटीएम ठगी, कार्ड फंसाकर खाते से उड़ाए 47,800 रुपये

News Aroma 1 week ago

ATM Fraud : सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के भालूबासा स्थित एसबीआई एटीएम में ठगी का मामला सामने आया है, जहां एक व्यक्ति के खाते से 47,800 रुपये निकाल लिए गए। घटना के बाद पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, रेडियो मैदान निवासी कामता प्रसाद शनिवार को एटीएम से पैसे निकालने पहुंचे थे। इसी दौरान उनका कार्ड मशीन में फंस गया। तभी एक अज्ञात व्यक्ति ने मदद का झांसा देकर उन्हें बैंक में शिकायत करने की सलाह दी।

पीड़ित जैसे ही बैंक की ओर गए, उनके मोबाइल पर लगातार पैसे कटने के मैसेज आने लगे। कुछ ही देर में उनके खाते से 47,800 रुपये निकाल लिए गए।

घटना की सूचना मिलते ही सीतारामडेरा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने एटीएम और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालना शुरू कर दिया है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। फिलहाल पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: News Aroma