Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
जमशेदपुर में युवक की हत्या, उलीडीह में झाड़ियों से मिला शव; जांच में जुटी पुलिस

जमशेदपुर में युवक की हत्या, उलीडीह में झाड़ियों से मिला शव; जांच में जुटी पुलिस

News Aroma 2 weeks ago

मशेदपुर: जमशेदपुर के उलीडीह ओपी क्षेत्र में एक युवक की हत्या से सनसनी फैल गई है। आदिवासी क्लब के पास झाड़ियों में 24 वर्षीय विकास सिंह का शव मिलने के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

प्रारंभिक जांच में सिर पर धारदार हथियार से कई वार के निशान मिले हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है और सभी संभावित पहलुओं पर छानबीन की जा रही है।

मृतक के परिजनों के अनुसार विकास सिंह शनिवार रात उलीडीह स्थित अपने भगिने से मिलने गया था। मुलाकात के बाद वह घर लौटने के लिए निकला, लेकिन देर रात तक वापस नहीं पहुंचा।

स्थानीय लोगों ने शव मिलने की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही उलीडीह पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

प्रारंभिक जांच में मृतक के सिर पर किसी धारदार हथियार से किए गए कई वार के निशान मिले हैं। चोटों की प्रकृति को देखते हुए हत्या की आशंका जताई जा रही है। मृतक के भाई ने क्षेत्र में सक्रिय कुछ नशेड़ियों पर हत्या का संदेह व्यक्त किया है।फिलहाल पुलिस हत्या और अन्य संभावित कारणों सहित सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा होने की उम्मीद है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: News Aroma