Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
जामताड़ा में रेलवे ट्रैक किनारे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, हादसा या साजिश? जांच में जुटी पुलिस

जामताड़ा में रेलवे ट्रैक किनारे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, हादसा या साजिश? जांच में जुटी पुलिस

News Aroma 1 week ago

Jamtara News: जामताड़ा जिले में रविवार को हावड़ा-नई दिल्ली मुख्य रेल मार्ग पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। यह शव चित्तरंजन और जामताड़ा रेलवे स्टेशन के बीच बोदमा क्षेत्र के पास रेलवे ट्रैक के किनारे बरामद किया गया।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

प्रारंभिक जांच में मृतक के शरीर और चेहरे पर गंभीर चोटों के निशान पाए गए हैं। इससे मौत के कारणों को लेकर कई तरह की आशंकाएं जताई जा रही हैं। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है, जिसके चलते पुलिस उसकी शिनाख्त में जुटी हुई है।

मिहिजाम थाना प्रभारी प्रदीप राणा ने बताया कि शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस आसपास के गांवों और नजदीकी थानों से संपर्क कर मृतक की पहचान करने का प्रयास कर रही है। हुलिये के आधार पर जानकारी जुटाई जा रही है ताकि परिजनों तक सूचना पहुंचाई जा सके।

पुलिस इस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। अधिकारियों के अनुसार यह स्पष्ट नहीं है कि व्यक्ति की मौत किसी चलती ट्रेन से गिरने के कारण हुई या इसके पीछे कोई अन्य वजह है। घटना स्थल के आसपास रहने वाले लोगों और संभावित प्रत्यक्षदर्शियों से भी पूछताछ की जा रही है।

रेलवे ट्रैक के पास मिले शव ने इलाके में कई सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल मामले की गहन जांच जारी है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: News Aroma