Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
जनजातियों की समस्याओं पर डॉ आशा लकड़ा ने की चर्चा

जनजातियों की समस्याओं पर डॉ आशा लकड़ा ने की चर्चा

News Aroma 1 week ago

रांची : राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की सदस्य डॉ आशा लकड़ा ने शनिवार को गुमला के डुमरी प्रखंड कार्यालय में आयोजित प्रखंड स्तरीय जनजातीय संवाद कार्यक्रम में जनजाति समुदाय के मसलों और समस्याओं पर चर्चा की।

संवाद के दौरान जनजातीय समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों, समस्याओं एवं उनके अधिकारों से संबंधित विषयों पर बात हुई। कार्यक्रम में डॉ आशा लकड़ा जनजातीय समाज और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों के उठाए गए विषयों से अवगत हुई तथा उनके त्वरित एवं विधिसम्मत समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, जनजातीय सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, जिला कल्याण पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO), अंचल अधिकारी (CO) तथा अन्य प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: News Aroma