Dailyhunt
झारखंड में डिजिटल हेल्थ की ओर बड़ा कदम, मोबाइल पर मिलेगी लैब रिपोर्ट, हाईटेक होगी जांच व्यवस्था

झारखंड में डिजिटल हेल्थ की ओर बड़ा कदम, मोबाइल पर मिलेगी लैब रिपोर्ट, हाईटेक होगी जांच व्यवस्था

News Aroma 2 weeks ago

Jharkhand Digital Health : झारखंड में स्वास्थ्य सेवाओं को आधुनिक बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया जा रहा है। राज्य में अब मरीजों को लैब जांच रिपोर्ट सीधे उनके मोबाइल पर उपलब्ध कराई जाएगी।

इस संबंध में स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई, जिसमें Meril द्वारा लैब इनफॉरमेशन सिस्टम (LIS) का प्रजेंटेशन दिया गया।

इस नई प्रणाली के तहत मेडिकल कॉलेज से लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) तक सभी स्तरों पर लैब सेवाओं को डिजिटल किया जाएगा। मरीजों को उनकी जांच रिपोर्ट सीधे मोबाइल पर मिलेगी, जिससे समय की बचत होगी और पारदर्शिता बढ़ेगी।

यह सिस्टम C-DAC द्वारा संचालित हॉस्पिटल मैनेजमेंट इनफॉरमेशन सिस्टम (HMIS) के साथ इंटीग्रेट होगा। साथ ही इसे ई-सुश्रुत प्लेटफॉर्म से भी जोड़ा जाएगा, जिससे डेटा एकीकृत रूप से उपलब्ध रहेगा।

इस सिस्टम के लागू होने से विभाग को जांच से जुड़ी सभी जानकारी-जैसे कितने मरीजों की जांच हुई, कौन-कौन सी जांच की गई-रियल टाइम में मिल सकेगी। इसके अलावा लैब में उपलब्ध रिएजेंट्स की स्थिति भी आसानी से ट्रैक की जा सकेगी, जिससे समय पर खरीद और वेस्टेज नियंत्रण संभव होगा।

मेरील कंपनी द्वारा पहले से उपलब्ध ऑटो और सेमी-ऑटो एनालाइजर मशीनों को भी इस सिस्टम से जोड़ा जाएगा। साथ ही अन्य कंपनियों की मशीनों को भी इस प्लेटफॉर्म से लिंक किया जा सकेगा।

बैठक में विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी और कंपनी के प्रतिनिधि मौजूद रहे। इस पहल से झारखंड में स्वास्थ्य सेवाओं को डिजिटल और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में बड़ी प्रगति मानी जा रही है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: News Aroma