Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
झारखंड राज्यसभा चुनाव: दूसरी सीट पर भाकपा-माले की दावेदारी, महागठबंधन में बढ़ी हलचल

झारखंड राज्यसभा चुनाव: दूसरी सीट पर भाकपा-माले की दावेदारी, महागठबंधन में बढ़ी हलचल

News Aroma 1 week ago

झारखंड: झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों पर होने वाले चुनाव से पहले सत्तारूढ़ महागठबंधन के भीतर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। जहां एक सीट पर झामुमो की जीत लगभग तय मानी जा रही है, वहीं दूसरी सीट को लेकर सहयोगी दलों के बीच दावेदारी का दौर शुरू हो गया है।

कांग्रेस के दावे के बीच भाकपा-माले ने वरिष्ठ नेता विनोद सिंह का नाम आगे बढ़ाते हुए राज्यसभा में प्रतिनिधित्व की मांग की है, जिससे गठबंधन की राजनीति में नए समीकरण उभरने लगे हैं।

पार्टी का तर्क है कि महागठबंधन को मजबूत बनाए रखने और विपक्ष के खिलाफ मजबूती से खड़े रहने में उसकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है, इसलिए उसे राज्यसभा में प्रतिनिधित्व का अवसर मिलना चाहिए।

पार्टी के प्रदेश सचिव मनोज भक्त ने कहा है कि एक सीट पर झामुमो अपना उम्मीदवार उतारे, जबकि दूसरी सीट भाकपा-माले को दी जाए। उनका कहना है कि गठबंधन के एक मजबूत सहयोगी के रूप में पार्टी इस सम्मान की हकदार है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: News Aroma