Dailyhunt
झारखंड उत्पाद विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई अधिकारियों का ट्रांसफर

झारखंड उत्पाद विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई अधिकारियों का ट्रांसफर

News Aroma 1 week ago

Jharkhand Transfer News : झारखंड के मद्य एवं उत्पाद विभाग में राज्य सरकार ने बड़े स्तर पर प्रशासनिक बदलाव करते हुए कई अधिकारियों का तबादला और नई पोस्टिंग की है। इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है।

सरकार का मानना है कि इस फेरबदल से विभागीय कार्यप्रणाली में तेजी आएगी और प्रशासनिक व्यवस्था और मजबूत होगी।

आदेश के मुताबिक, गजेंद्र कुमार सिंह को संयुक्त आयुक्त उत्पाद, रांची बनाया गया है। वहीं उमाशंकर सिंह को बोकारो से स्थानांतरित कर सहायक आयुक्त उत्पाद, रांची की जिम्मेदारी सौंपी गई है। संजय कुमार मेहता को मुख्यालय से हटाकर बोकारो में सहायक आयुक्त उत्पाद के पद पर नियुक्त किया गया है।

अरविंद कुजूर को पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) से रामगढ़ भेजा गया है, जबकि अरुण कुमार मिश्र को रांची से पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) स्थानांतरित किया गया है।

सुनील कुमार चौधरी को हजारीबाग में सहायक आयुक्त उत्पाद बनाया गया है। रामलीला रवानी को धनबाद से हटाकर दुमका (संथाल परगना प्रमंडल) में प्रभारी उपायुक्त उत्पाद नियुक्त किया गया है।

राकेश कुमार को प्रभारी उपायुक्त उत्पाद (मुख्यालय), रांची और मनोज कुमार को प्रभारी सहायक आयुक्त उत्पाद (मुख्यालय), रांची की जिम्मेदारी दी गई है।

अजय कुमार गोंड को प्रभारी सहायक आयुक्त उत्पाद, धनबाद बनाया गया है, साथ ही उन्हें अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

जितेंद्र कुमार को साहेबगंज से पाकुड़, आशुतोष कुमार को पाकुड़ से मुख्यालय EIB, शैलेंद्र कुमार को सिमडेगा से कोडरमा, शिव कुमार साहू को हजारीबाग से गिरिडीह स्थानांतरित किया गया है।

विमला लकड़ा को रामगढ़ से देवघर और क्षितिज विजय मिंज को गुमला से सरायकेला-खरसावां भेजा गया है।

संजय कुमार श्रीवास्तव को देवघर से दुमका, प्रेम प्रकाश उरांव को जमशेदपुर से चतरा, रंजन तिवारी को लातेहार से चाईबासा, संजीत कुमार देव को पलामू से गढ़वा, प्रवीण कुमार राणा को साहेबगंज से गोड्डा स्थानांतरित किया गया है।

यह व्यापक फेरबदल विभागीय कामकाज में दक्षता बढ़ाने और प्रशासनिक ढांचे को मजबूत करने के उद्देश्य से किया गया है। सरकार को उम्मीद है कि इससे कार्यों में पारदर्शिता और गति दोनों आएगी।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: News Aroma