Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
कबीर बहिया संग रोमांटिक तस्वीर शेयर कर कृति सेनन ने तोड़ी चुप्पी, रिश्ते की अफवाहों पर दिया दिलचस्प जवाब

कबीर बहिया संग रोमांटिक तस्वीर शेयर कर कृति सेनन ने तोड़ी चुप्पी, रिश्ते की अफवाहों पर दिया दिलचस्प जवाब

News Aroma 1 week ago

बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'कॉकटेल 2' की सफलता का जश्न मना रही हैं. इसी बीच उनकी निजी जिंदगी एक बार फिर सुर्खियों में आ गई है. पिछले कुछ दिनों से ऐसी खबरें सामने आ रही थीं कि बिजनेसमैन कबीर बहिया के साथ उनका रिश्ता खत्म हो गया है.

इन अटकलों की वजह एक शादी समारोह में कबीर की किसी अन्य लड़की के साथ वायरल हुई तस्वीरें थीं. हालांकि अब कृति ने सोशल मीडिया पर कबीर के साथ एक बेहद रोमांटिक और कोजी तस्वीर साझा कर इन अफवाहों को लगभग खारिज कर दिया है.

कृति सेनन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर पिछले छह महीनों की यादगार तस्वीरों का एक 'हाफ ईयरली फोटो डंप' शेयर किया. इस पोस्ट में उनकी वेकेशन की झलकियां, पालतू डॉग के साथ सेल्फी और 'कॉकटेल 2' की को-स्टार रश्मिका मंदाना के साथ तस्वीरें भी शामिल थीं. लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा उस फोटो की हुई, जिसमें कृति और कबीर एक लाइव परफॉर्मेंस के दौरान एक-दूसरे को गले लगाए नजर आ रहे हैं. पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा, "हाफ ईयरली डंप… कुछ ऐसे पल जो कभी इंस्टाग्राम पर नहीं आए और कुछ शायद कभी आएंगे भी नहीं."

हाल ही में एक इंटरव्यू में जब कृति से कबीर बहिया के साथ उनके कथित रिश्ते को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने साफ कहा कि वह अपनी निजी जिंदगी पर शादी से पहले कोई टिप्पणी नहीं करना चाहतीं. कृति ने कहा, "जिस दिन मेरी शादी होगी, उस दिन मैं खुलकर बात करूंगी. कुछ बातें सिर्फ मेरे, मेरे करीबी लोगों और हमारे बीच रहने के लिए होती हैं." वहीं, कबीर को लेकर दोबारा सवाल किए जाने पर उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, "मैं न तो किसी बात को स्वीकार करूंगी और न ही उससे इनकार करूंगी." उनके इस जवाब ने फैंस के बीच रिश्ते को लेकर उत्सुकता और बढ़ा दी है.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: News Aroma