Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
लातेहार के पहाड़ कापू मस्जिद मोहल्ले में जलमीनार महीनों से बंद, 5 दिनों से बिजली गुल, दर्जनों परिवार परेशान

लातेहार के पहाड़ कापू मस्जिद मोहल्ले में जलमीनार महीनों से बंद, 5 दिनों से बिजली गुल, दर्जनों परिवार परेशान

News Aroma 2 weeks ago

हुआडांड़ : महुआडांड़ प्रखंड के पहाड़ कापू गांव के मस्जिद मोहल्ला में जल संकट विकराल रूप ले चुका है। मोहल्ले की जलमीनार पिछले कई महीनों से खराब पड़ी है, जिससे ग्रामीणों को पीने के पानी के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है जलमीनार बंद होने से हदीस अंसारी, मैनूर अंसारी, सजाद अंसारी, प्रधान जोगेन्द्र खेरवार, समसुदीन अंसारी, रफीक अंसारी, रजब अंसारी, तरन्नुम अंसारी, समसेर अंसारी, स्कन्द बड़ा, बिहारी सिंह, एमाम अंसारी, महैनदर सिंह, सतार अंसारी, ताहीर, नसीर अंसारी, सदाम अंसारी सहित दर्जनों परिवार प्रभावित हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि जलमीनार से आपूर्ति पूरी तरह ठप है। मजबूरी में महिलाओं और बच्चों को दूर कुओं और चापाकलों से पानी लाना पड़ रहा है।स्थानीय लोगों ने कई बार प्रखंड प्रशासन और पीएचईडी विभाग को इसकी सूचना दी, लेकिन अब तक मरम्मत नहीं हुई।वहीं दूसरी ओर मोहल्ले में पिछले 5 दिनों से बिजली भी गुल है। बिजली न होने से पढ़ाई, मोबाइल चार्जिंग और घरेलू काम सब ठप है। ग्रामीणों ने उपायुक्त लातेहार, प्रखंड प्रशासन महुआडांड़ और विद्युत विभाग से मांग की है कि जलमीनार की तुरंत मरम्मत कर पानी आपूर्ति बहाल की जाए और बिजली व्यवस्था दुरुस्त की जाए।वही बिजली संकट मामले में महुआडांड़ बिजली विभाग ने बताया कि बिजली तार जमीन में गिरने से बिजली आपूर्ति ठप थी कार्य तेजी से चल रहा है जल्द बिजली बहाल की जाएगी।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: News Aroma