Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
महाराजा चार्ल्स को कोहिनूर हीरा लौटाने के लिए प्रोत्साहित करूंगा : जोहरान ममदानी

महाराजा चार्ल्स को कोहिनूर हीरा लौटाने के लिए प्रोत्साहित करूंगा : जोहरान ममदानी

News Aroma 2 weeks ago

न्यूयॉर्क : न्यूयॉर्क सिटी के मेयर जोहरान ममदानी ने कहा कि वह महाराजा चार्ल्स तृतीय को कोहिनूर हीरा लौटाने के लिए प्रोत्साहित करेंगे। ब्रिटेन के महाराजा चार्ल्स अमेरिका की राजकीय यात्रा पर आए हुए थे।

ममदानी ने बुधवार को उनसे मुलाकात करने से पहले संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया जिसमें उनसे पूछा गया था कि वह महाराजा से मिलने पर क्या कहेंगे, इस पर उन्होंने कहा, "अगर मैं महाराजा से अलग से बात करता तो मैं संभवत: उन्हें कोहिनूर हीरा लौटाने के लिए प्रोत्साहित करता।" मंगलवार को महाराजा चार्ल्स ने अमेरिकी कांग्रेस की संयुक्त बैठक को संबोधित किया।

ममदानी ने 9/11 स्मारक पर महाराजा चार्ल्स से मुलाकात की। 105.6 कैरेट का कोहिनूर हीरा महाराजा दलीप सिंह द्वारा 1849 में महारानी विक्टोरिया को भेंट किया गया था। इसे 1937 में महारानी ने अपने मुकुट में जड़वाया था। भारत ने संकेत दिया है कि वह ब्रिटेन से कोहिनूर हीरे को वापस लाने के तरीकों का पता लगाना जारी रखेगा। भारत समय-समय पर ब्रिटेन सरकार के समक्ष इस मुद्दे को उठाता रहा है और उसने कहा है कि वह इस मामले का संतोषजनक समाधान निकालने के लिए प्रयासरत रहेगा। कोहिनूर हीरा वर्तमान में लंदन टावर में रखा गया है। हिस्टोरिक रॉयल पैलेसेस चैरिटी के अनुसार, महारानी एलिजाबेथ के मुकुट में जड़े इस हीरे के कई पूर्व मालिक रहे हैं जिनमें मुगल सम्राट, ईरान के शाह, अफगानिस्तान के अमीर और सिख महाराजा शामिल हैं।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: News Aroma