Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
मुख्यमंत्री मोहन यादव, केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने शिवपुरी में अदाणी रक्षा उपकरण संयंत्र का शिलान्यास किया

मुख्यमंत्री मोहन यादव, केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने शिवपुरी में अदाणी रक्षा उपकरण संयंत्र का शिलान्यास किया

News Aroma 1 week ago

शिवपुरी (मध्यप्रदेश): मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने रविवार को यहां अदाणी समूह की ओर से स्थापित किए जा रहे अत्याधुनिक रक्षा उपकरण संयंत्र का शिलान्यास किया।

अधिकारियों ने कहा कि इकाई की स्थापना अदाणी समूह की सहायक कंपनी 'अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस' द्वारा लगभग 2,500 करोड़ रुपये की लागत से की जा रही है। उन्होंने कहा कि यह 'आत्मनिर्भर भारत' और 'मेक इन इंडिया' अभियानों के तहत औद्योगिक विकास के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दृष्टिकोण को नई गति प्रदान करेगा।

अधिकारियों ने बताया कि संयंत्र में एक मिसाइल परिसर, एक समग्र प्रणोदक परिसर और एक टीएनटी कॉम्प्लेक्स शामिल होगा। उन्होंने कहा कि यह इकाई स्थानीय लोगों सहित प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर पैदा करेगी, जबकि क्षेत्र के छोटे और मध्यम उद्यमों को रक्षा उत्पादन आपूर्ति श्रृंखला से जुड़ने का अवसर मिलेगा। अदाणी समूह के करण अदाणी और जीत अदाणी ने भी शिलान्यास समारोह में भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान, यादव और सिंधिया ने 211.29 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी किया।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: News Aroma