Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
मुंबई में दो करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की मेफेड्रोन बरामद, दो लोग गिरफ्तार

मुंबई में दो करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की मेफेड्रोन बरामद, दो लोग गिरफ्तार

News Aroma 1 week ago

मुंबई : मुंबई पुलिस ने दो करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के मादक पदार्थ मेफेड्रोन बरामद कर दो लोगों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि पुलिस के मादक पदार्थ निरोधक प्रकोष्ठ की टीम ने मंगलवार देर रात चेंबूर क्षेत्र में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।

उन्होंने बताया कि आरोपियों के कब्जे से 681 ग्राम मेफेड्रोन बरामद की गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत दो करोड़ रुपये से अधिक आंकी गई है। इसे आमतौर पर 'एमडी' के नाम से जाना जाता है।
पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ स्वापक औषधि एवं मन:प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम के संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: News Aroma