Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में बड़ा हादसा टला, वार्ड की छत से गिरा प्लास्टर, मरीज बाल-बाल बचा

निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में बड़ा हादसा टला, वार्ड की छत से गिरा प्लास्टर, मरीज बाल-बाल बचा

News Aroma 1 week ago

नबाद : धनबाद शहर के निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (SNMMCH) में एक बड़ा हादसा टल गया, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली। मंगलवार को अस्पताल के एक वार्ड की छत से अचानक प्लास्टर का एक बड़ा हिस्सा गिर गया।

इससे अस्पताल में मरीजों और उनके परिजनों के बीच अफरा-तफरी मच गई। इस घटना में बेड नंबर 27 के मरीज मुमताज आलम बाल-बाल बच गए।

जानकारी के मुताबिक, बेड नंबर 27 के मरीज मुमताज आलम, जो गोबिंदपुर के रजा नगर के रहने वाले हैं, उन्हें खून की उल्टी हो रही थी और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती थे। इसी बीच वार्ड की छत से अचानक सीमेंट का एक बड़ा टुकड़ा उनके बेड के पास गिर गया। इस घटना के बाद वार्ड में मौजूद मरीज और मरीजों से मिलने आए परिजन घबरा गए। हालांकि, इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। इस घटना ने अस्पताल भवन की जर्जर स्थिति पर एक बड़ा सवाल खड़ा कर दिया।

अस्पताल अधीक्षक डॉ. दिनेश कुमार ने कहा कि उन्हें घटना की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से मिली है। वे पूरे मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करेंगे।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: News Aroma