2 जून को होरहाप इको-टूरिज्म साइट पर स्वच्छता अभियान, ट्रेकिंग और बर्ड वॉचिंग कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। वहीं 3 जून को सुबह 6 बजे से वन भवन, डोरंडा से ऑक्सीजन पार्क तक साइक्लोथॉन निकाला जाएगा। इसी दिन पलाश हॉल से हिनू चौक तक वॉकाथॉन का भी आयोजन होगा। इसमें आम नागरिक, विद्यार्थी और विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि हिस्सा ले सकेंगे। 4 जून को पलाश हॉल में स्कूली बच्चों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी, जहां बच्चे पर्यावरण संरक्षण से जुड़े विषयों पर अपनी रचनात्मकता दिखाएंगे।
Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: News Aroma

