Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
पतरातू में भीषण सड़क हादसा, तालाताड़ पेट्रोल पंप के पास टक्कर में चार लोग घायल

पतरातू में भीषण सड़क हादसा, तालाताड़ पेट्रोल पंप के पास टक्कर में चार लोग घायल

News Aroma 1 week ago

Ramgarh News : रामगढ़ जिले के पतरातू थाना क्षेत्र में तालाताड़ पेट्रोल पंप के पास देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें रांची से लौट रहे कार सवार चार लोग घायल हो गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

जानकारी के अनुसार, भदानीनगर थाना क्षेत्र के लपंगा निवासी संदीप प्रसाद, अजय पांडे, विपिन कुमार और रवि कुमार होंडा सिटी कार से रांची से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान तालाताड़ पेट्रोल पंप के पास उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

हादसे की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और काफी मशक्कत के बाद कार में फंसे सभी घायलों को बाहर निकाला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई, जिस पर पतरातू थाना पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची।

सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर किया गया है, जहां उनका इलाज हिल व्यू नर्सिंग होम में चल रहा है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: News Aroma