बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह एक बार फिर अपने मजाकिया और बेबाक अंदाज को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में एक इवेंट के दौरान उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक महिला फैन के साथ हल्के-फुल्के अंदाज में बातचीत करते नजर आ रहे हैं।
वीडियो में महिला फैन पहले रणवीर सिंह के कॉफी बनाने के हुनर की तारीफ करती हैं और फिर मजाकिया अंदाज में उनसे फ्लर्ट करने लगती हैं। फैन की बात सुनते ही रणवीर भी मुस्कुराते हुए तुरंत जवाब देते हैं, "इतना फ्लर्ट कर रही है, मैं दूसरे बच्चे का बाप बनने वाला हूं यार।" उनका यह जवाब सुनते ही वहां मौजूद लोग ठहाके लगाने लगते हैं और पूरा माहौल खुशनुमा हो जाता है।
रणवीर सिंह का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है। फैंस उनके हाजिरजवाबी और शानदार सेंस ऑफ ह्यूमर की जमकर तारीफ कर रहे हैं। अभिनेता अक्सर अपने चुलबुले अंदाज और बेबाक बातचीत से लोगों का दिल जीत लेते हैं, यही वजह है कि उनके ऐसे वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो जाते हैं।

