रांची : झारखंड सरकार ने झारखंड रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (JHARERA) में बड़ी नियुक्तियां की हैं। सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी और राज्य के पूर्व डीजीपी अजय कुमार सिंह को झारेरा का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
इसके साथ ही सेवानिवृत्त प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश नलिन कुमार को सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया है। राज्यपाल के आदेश मिलने के बाद नगर विकास एवं आवास विभाग ने इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है।

