Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
राज्यसभा चुनाव : कांग्रेस-भाजपा में टिकट को लेकर घमासान! 'वेट एंड वॉच' की रणनीति अपना रहा झामुमो, जानिए किन बड़े चेहरे पर खेले जा सकते हैं दांव

राज्यसभा चुनाव : कांग्रेस-भाजपा में टिकट को लेकर घमासान! 'वेट एंड वॉच' की रणनीति अपना रहा झामुमो, जानिए किन बड़े चेहरे पर खेले जा सकते हैं दांव

News Aroma 2 weeks ago

संख्या बल के हिसाब से महागठबंधन दोनों सीटें जीतने की स्थिति में दिख रहा है, लेकिन अंदरखाने टिकट को लेकर खींचतान शुरू हो चुकी है। कांग्रेस इस बार एक सीट पर मजबूत दावेदारी कर रही है। पार्टी के भीतर कई बड़े नेताओं के नाम चर्चा में हैं। इनमें राजेश ठाकुर, प्रदीप बलमुचू, सुबोधकांत सहाय और फुरकान अंसारी का नाम प्रमुख रूप से लिया जा रहा है। वहीं कांग्रेस नेता शहजादा अनवर ने भी पार्टी आलाकमान के सामने अपनी दावेदारी पेश कर दी है, जिससे सियासी माहौल और गरमाया हुआ है।

दूसरी ओर झामुमो फिलहाल अपने उम्मीदवारों को लेकर खुलकर कुछ नहीं बोल रही है। पार्टी नेतृत्व अभी 'वेट एंड वॉच' की रणनीति पर काम करता दिख रहा है। इसी बीच शिबू सोरेन की बेटी अंजलि सोरेन ने भी चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है। इसके बाद राजनीतिक समीकरण और दिलचस्प हो गए हैं। माना जा रहा है कि झामुमो आखिरी समय तक अपने उम्मीदवार को लेकर रणनीतिक चुप्पी बनाए रख सकता है।

उधर भाजपा ने साफ संकेत दिया है कि इस बार किसी बाहरी या निर्दलीय चेहरे पर दांव नहीं लगाया जाएगा। पार्टी अपने समर्पित नेता को ही उम्मीदवार बनाने की तैयारी में है। भाजपा खेमे में दीपक प्रकाश, रघुवर दास और आशा लकड़ा के नाम चर्चा में हैं। हालांकि सबसे ज्यादा चर्चा अर्जुन मुंडा और आईआरएस अधिकारी निशा उरांव को लेकर हो रही है।

निशा उरांव का नाम सामने आने के पीछे कई राजनीतिक वजहें बताई जा रही हैं। वह कांग्रेस विधायक और वरिष्ठ आदिवासी नेता रामेश्वर उरांव की बेटी हैं। ऐसे में अगर भाजपा उन्हें उम्मीदवार बनाती है तो इसे कांग्रेस के लिए बड़ा राजनीतिक झटका माना जा सकता है। इसके साथ ही भाजपा एक युवा, शिक्षित और आदिवासी महिला चेहरे को सामने लाकर बड़ा राजनीतिक संदेश देने की कोशिश भी कर सकती है। देखा जाए तो यह राज्यसभा चुनाव सिर्फ दो सीटों की लड़ाई नहीं है, बल्कि आने वाले समय की राजनीति और 2029 के समीकरणों की दिशा तय करने वाला संकेत भी बन सकता है। यही वजह है कि सभी दल अपने-अपने राजनीतिक गणित को साधने में जुटे हुए हैं।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: News Aroma