Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
रांची में लगातार बारिश से कई इलाकों में जलजमाव, देखें क्या है हालात

रांची में लगातार बारिश से कई इलाकों में जलजमाव, देखें क्या है हालात

News Aroma 2 weeks ago

Jharkhand Weather : राजधानी में लगातार बारिश ने नगर निगम की ड्रेनेज व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी है। शहर के कई निचले इलाकों में भारी जलजमाव के कारण जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है, जिससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

पंडरा, नामकुम और अपर बाजार जैसे प्रमुख क्षेत्रों की सड़कें तालाब में तब्दील हो चुकी हैं। सड़कों पर घुटनों तक पानी भर जाने से वाहन चालकों और पैदल यात्रियों का निकलना दूभर हो गया है। कई मोहल्लों में नालियों का गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है, जिससे इलाके में दुर्गंध और बीमारियों का खतरा बढ़ गया है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि नालियों और बड़े नालों की लंबे समय से नियमित सफाई नहीं होने के कारण जल निकासी ठप है। हल्की बारिश में भी पानी घरों के पास जमा हो जाता है। लोगों का आरोप है कि नगर निगम की लापरवाही के कारण हर साल उन्हें इस नारकीय स्थिति से जूझना पड़ता है।

दूसरी ओर रांची नगर निगम के डिप्टी मेयर नीरज कुमार ने स्थिति पर कहा कि शहर का अनियोजित विकास और निचले इलाकों में बने मकान इस समस्या की मुख्य वजह हैं।

हालांकि, उन्होंने दावा किया कि निगम की टीमें प्रभावित क्षेत्रों में मुस्तैद हैं। जहां जलजमाव अधिक है, वहां पंप के जरिए पानी निकाला जा रहा है और रुके हुए नालों की सफाई के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने जनता से भी नालियों में कचरा न फेंकने की अपील की है ताकि जल निकासी सुचारु रूप से हो सके।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: News Aroma