Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
रांची में सड़क नेटवर्क को मजबूत करने के लिए हेमंत सरकार ने 9 प्रमुख सड़क और फ्लाईओवर परियोजनाओं को मंज़ूरी दी, जानें क्या है पूरा प्लान

रांची में सड़क नेटवर्क को मजबूत करने के लिए हेमंत सरकार ने 9 प्रमुख सड़क और फ्लाईओवर परियोजनाओं को मंज़ूरी दी, जानें क्या है पूरा प्लान

News Aroma 1 week ago

रांची: रांची में सड़क नेटवर्क को मजबूत करने के लिए हेमंत सरकार ने 9 प्रमुख सड़क और फ्लाईओवर परियोजनाओं को मंज़ूरी दी है, जिन पर अगले छह महीनों में निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। 469.62 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत वाली इन परियोजनाओं के पूरा होने से रांची, बोकारो, गिरिडीह और पाकुड़ सहित कई ज़िलों में यातायात व्यवस्था सुगम होगी और आम जनता को भीषण जाम से राहत मिलेगी।

पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार के अनुसार, सभी परियोजनाओं को समय पर पूरा करने का लक्ष्य तय किया गया है।

अरगोड़ा चौक से डिबडीह-चांदनी चौक के बीच डिबडीह पुल तक फ़्लाईओवर का निर्माण किया जाएगा। 3.804 किमी लंबी इस परियोजना की लागत 469.62 करोड़ रुपये है, जिसमें कांटाटोली मोड़ और अशोक नगर की कनेक्टिंग रोड भी शामिल हैं। करमटोली से साइंस सिटी 3.216 किमी लंबे फ़्लाईओवर के निर्माण पर लगभग 351.14 करोड़ रुपये खर्च होंगे। आशीर्वाद बैंकवेट से फायरिंग रेंज (बरियातू) नई सड़क निर्माण के लिए 141.24 करोड़ रुपये की मंज़ूरी दी गई है।बिरसा चौक-धुर्वा से पुलिस मुख्यालय सड़क का चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण किया जाएगा। वहीं विवेकानंद स्कूल मोड़ से रिंग रोड नए 6-लेन लिंक रोड और आरओबी के निर्माण पर 301.12 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: News Aroma