Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
रांची में साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, फर्जी बैंक खातों से ऑनलाइन फ्रॉड; 5 गिरफ्तार

रांची में साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, फर्जी बैंक खातों से ऑनलाइन फ्रॉड; 5 गिरफ्तार

News Aroma 1 week ago

Ranchi Cyber Crime : रांची पुलिस को साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता मिली है। गोंदा थाना क्षेत्र में की गई छापेमारी के दौरान पुलिस ने एक संगठित साइबर ठग गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

आरोप है कि यह गिरोह फर्जी बैंक खातों के जरिए ऑनलाइन ठगी की वारदातों को अंजाम देता था।

पुलिस ने गोंदा स्थित रॉक व्यू अपार्टमेंट में छापा मारकर आरोपियों को पकड़ा। प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि गिरोह नकली दस्तावेजों और फर्जी बैंक अकाउंट के माध्यम से साइबर फ्रॉड का नेटवर्क चला रहा था।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 50 बैंक पासबुक, 26 डेबिट कार्ड, 13 मोबाइल फोन और कई आधार कार्ड बरामद किए हैं। जब्त दस्तावेजों और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की गहन जांच की जा रही है ताकि गिरोह के नेटवर्क और ठगी के पैमाने का पता लगाया जा सके।

पुलिस पूछताछ में यह भी खुलासा हुआ है कि आरोपी खुद को एक संगठित गिरोह से जुड़ा बताकर लोगों को डराने-धमकाने का काम करते थे। पुलिस के अनुसार, गिरोह के सदस्य राहुल दुबे और राहुल सिंह के नाम का इस्तेमाल कर लोगों पर दबाव बनाते थे और आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देते थे।

फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है और इस मामले में अन्य लोगों की संलिप्तता की भी पड़ताल की जा रही है।XC

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: News Aroma