Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
सदर अस्पताल में टोकन सिस्टम फेल, घंटों लाइन में अपनी बारी का इंतजार कर रहे मरीज

सदर अस्पताल में टोकन सिस्टम फेल, घंटों लाइन में अपनी बारी का इंतजार कर रहे मरीज

News Aroma 1 week ago

डिसप्ले पर दिखता रहता था टोकन नंबर, नहीं होती थी परेशानी

रांची: सदर अस्पताल में मरीजों की सहूलियत और लंबी लाइन से मुक्ति दिलाने के उद्देश्य से शुरू किया गया डिजिटल टोकन सिस्टम पिछले कुछ महीनों से पूरी तरह फेल हो गया है।

इसके चलते अस्पताल की ओपीडी में इलाज कराने आ रहे मरीजों और उनके परिजनों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। व्यवस्था ध्वस्त होने के कारण मरीज घंटों लाइन में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करने को मजबूर हैं।

अस्पताल में भीड़ को नियंत्रित करने और इलाज की प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए टोकन सिस्टम लागू किया गया था। इस व्यवस्था के तहत मरीजों को पर्चा बनते ही एक टोकन नंबर दे दिया जाता था। डॉक्टर के कमरे के बाहर लगे डिजिटल डिस्प्ले बोर्ड पर टोकन नंबर फ्लैश होता था, जिससे मरीज अपनी बारी आने पर ही डॉक्टर के पास जाते थे। इससे न केवल धक्का-मुक्की और बिना वजह की भीड़ से राहत मिलती थी, बल्कि मरीज आराम से बैठकर अपनी बारी का इंतजार कर पाते थे।

सदर अस्पताल की ओपीडी में रोजाना औसतन 2,000 मरीज इलाज और परामर्श के लिए आते हैं। ऐसे में टोकन और डिस्प्ले सिस्टम बंद होने से ओपीडी के बाहर फिर से अफरा-तफरी का माहौल बनने लगा है। बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं और गंभीर रूप से बीमार मरीजों के लिए घंटों कतार में खड़ा रहना बेहद कष्टदायक साबित हो रहा है। कई बार लाइन में आगे खड़े होने को लेकर मरीजों के बीच बहस की स्थिति भी बन जाती है।

अस्पताल आए मरीजों का कहना है कि जब टोकन नंबर स्क्रीन पर दिखता था, तब कोई परेशानी नहीं होती थी। अब सिस्टम खराब होने से काफी समय बर्बाद हो रहा है। मरीजों और परिजनों ने अस्पताल प्रशासन से गुहार लगाई है कि इस तकनीकी खराबी को जल्द से जल्द दुरुस्त किया जाए ताकि ओपीडी की व्यवस्था पुनः सुचारू हो सके।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: News Aroma