Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
समस्तीपुर में नाव पलटने से दो लोगों की मौत, पांच लापता

समस्तीपुर में नाव पलटने से दो लोगों की मौत, पांच लापता

News Aroma 1 week ago

टना : बिहार के समस्तीपुर जिले में बृहस्पतिवार को 14 लोगों को लेकर जा रही एक नाव के पलट जाने से कम से कम दो लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लापता हैं। यह हादसा समस्तीपुर जिले के सुल्तानपुर दियारा के पास तेज हवा के कारण हुआ।

पटना जिला प्रशासन की ओर से जारी बयान के अनुसार, आज सुबह करीब 5:45 बजे बाढ़ अनुमंडल के उमानाथ घाट के पास स्थित बिंद टोली के 14 लोग नाव पर सवार होकर समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर प्रखंड स्थित सुल्तानपुर दियारा गए थे।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: News Aroma