Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
सरोगेसी से पूरी होगी ख्वाहिश, संभावना सेठ और अविनाश द्विवेदी बनेंगे पेरेंट्स

सरोगेसी से पूरी होगी ख्वाहिश, संभावना सेठ और अविनाश द्विवेदी बनेंगे पेरेंट्स

News Aroma 2 weeks ago

यी दिल्ली : बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस संभावना सेठ और उनके पति अविनाश द्विवेदी ने अपने फैंस को बड़ी खुशखबरी दी है। 30 अप्रैल को सोशल मीडिया और अपने यूट्यूब चैनल के जरिए कपल ने ऐलान किया कि वे जल्द ही अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाले हैं।

कपल ने इंस्टाग्राम पर जॉइंट पोस्ट में लिखा, "हम प्रेग्नेंट हैं… हमारी सबसे खूबसूरत कहानी अब प्यार और उम्मीद के साथ शुरू हो रही है," और बताया कि उन्होंने सरोगेसी का रास्ता चुना है। इस खबर के सामने आते ही गौहर खान, भारती सिंह, रश्मि देसाई, गजराज राव और सुनीता आहूजा समेत कई सितारों और फैंस ने उन्हें बधाई दी।

संभावना पहले ही अपने IVF सफर के बारे में खुलकर बात कर चुकी हैं। उन्होंने बताया था कि कई बार मिसकैरेज का सामना करना पड़ा और कुल 7 बार IVF की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। उन्होंने शादी से पहले ही अपने एग्स फ्रीज करवा लिए थे, ताकि भविष्य की प्लानिंग की जा सके।

कई सालों के रिलेशनशिप के बाद इस कपल ने 2016 में शादी की थी। अब शादी के करीब 10 साल बाद, तमाम मुश्किलों के बाद, उनका पेरेंट्स बनने का सपना आखिरकार पूरा होने जा रहा है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: News Aroma