Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
सर्वदलीय बैठक में शामिल हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कहा- जनता की आकांक्षाओं और लोकतांत्रिक मूल्यों का सर्वोच्च मंच है सदन

सर्वदलीय बैठक में शामिल हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कहा- जनता की आकांक्षाओं और लोकतांत्रिक मूल्यों का सर्वोच्च मंच है सदन

News Aroma 4 days ago

रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बुधवार को झारखंड विधानसभा के मॉनसून सत्र के सफल संचालन को लेकर आयोजित सर्वदलीय बैठक में शामिल हुए। इस मौके पर सीएम ने कहा कि सदन जनता की आकांक्षाओं और लोकतांत्रिक मूल्यों का सर्वोच्च मंच है।

हमारी सरकार हर जनहित के मुद्दे पर सार्थक चर्चा, जवाबदेही और सकारात्मक संवाद के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। आशा है कि सभी दल झारखंड के हित को सर्वोपरि रखते हुए सदन की कार्यवाही को सफल बनाएंगे। बैठक में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के अलावा विधानसभाध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर समेत विभिन्न दलों के नेता उपस्थित रहे।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: News Aroma