Dailyhunt
सासाराम में हाईवे बैटरी चोर गिरोह का पर्दाफाश, NH-19 पर ट्रकों को बनाते थे निशाना, बोलेरो समेत दो गिरफ्तार

सासाराम में हाईवे बैटरी चोर गिरोह का पर्दाफाश, NH-19 पर ट्रकों को बनाते थे निशाना, बोलेरो समेत दो गिरफ्तार

News Aroma 1 week ago

Sasaram Crime News: रोहतास जिले के सासाराम में पुलिस ने हाईवे पर सक्रिय बैटरी चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह राष्ट्रीय राजमार्ग NH-19 पर खड़े ट्रकों और अन्य भारी वाहनों को निशाना बनाता था।

पुलिस के अनुसार, चोरी की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए एसडीपीओ-1 दिलीप कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था। तकनीकी साक्ष्यों और गुप्त सूचना के आधार पर करगहर थाना क्षेत्र के बभनी गांव में छापेमारी कर प्रिंस कुमार अली और विनय कुमार को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों के पास से पुलिस ने चोरी का सामान ढोने में इस्तेमाल की जा रही एक बोलेरो गाड़ी जब्त की है। तलाशी के दौरान 8 चोरी की बैटरियां और एक जनरेटर का कल्टीवेटर भी बरामद किया गया है।

पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि उन्होंने हाल के दिनों में हाईवे किनारे खड़े ट्रक और हाईवा वाहनों से कई वारदातों को अंजाम दिया है। बीते अप्रैल माह में अलग-अलग तिथियों पर इन्होंने करीब 14 बैटरियों की चोरी की थी।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि गिरोह सिर्फ हाईवे तक सीमित नहीं था, बल्कि आसपास के ग्रामीण इलाकों में किसानों के पंपिंग सेट और अन्य मशीनों की भी चोरी करता था।

फिलहाल पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है और संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि इस कार्रवाई के बाद हाईवे पर होने वाली चोरी की घटनाओं में कमी आने की उम्मीद है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: News Aroma