Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
शिक्षा दान से बड़ा दान दूसरा नहीं : दीपक बंका

शिक्षा दान से बड़ा दान दूसरा नहीं : दीपक बंका

News Aroma 1 week ago

बंका मेमोरियल ट्रस्ट ने बांटी शिक्षण सामग्री

रांची : समाजसेवा और शिक्षा के क्षेत्र में सक्रिय बंका मेमोरियल ट्रस्ट की ओर से उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय, बांधगाड़ी में बच्चों के बीच शिक्षण सामग्रियों का वितरण किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय के जरूरतमंद बच्चों को कॉपी, पेंसिल, रबड़, कटर जैसी आवश्यक सामग्री के साथ-साथ बिस्किट और चॉकलेट देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दीपक बंका ने कहा कि आज के दौर में बच्चों को शिक्षा सामग्री उपलब्ध कराना और उन्हें सही शिक्षा से जोड़ना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि 'शिक्षा दान ही महादान' है और इससे बेहतर कोई दूसरा सामाजिक कार्य नहीं हो सकता। शिक्षा ही वह सशक्त माध्यम है जिसके जरिए बच्चे अपने भविष्य को उज्ज्वल बना सकते हैं और समाज तथा देश के विकास में अपना योगदान दे सकते हैं। उन्होंने बच्चों को नियमित पढ़ाई करने और अनुशासित रहने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों के हाथों अध्ययन सामग्री पाकर बच्चों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के तौर पर वार्ड नंबर 6 की पार्षद मोनिका खलखो, पार्षद प्रतिनिधि आनंद खलखो, सहिया वीना कुजूर, ट्रस्ट के सदस्य अमित कुमार और समाजसेवी आशुतोष द्विवेदी उपस्थित रहे।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: News Aroma