Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने ममता बनर्जी को लिखा पत्र, कहा-ममता दीदी, अभिषेक बनर्जी को झारखंड भेजें, सुरक्षा और बेहतर इलाज की पूरी व्यवस्था करेंगे

स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने ममता बनर्जी को लिखा पत्र, कहा-ममता दीदी, अभिषेक बनर्जी को झारखंड भेजें, सुरक्षा और बेहतर इलाज की पूरी व्यवस्था करेंगे

News Aroma 2 weeks ago

रांची : स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने पश्चिम बंगाल की पूर्व सीएम ममता बनर्जी को पत्र लिखा है। पत्र में उन्होंने कहा है कि सांसद अभिषेक बनर्जी के साथ हुई घटना अत्यंत चिंताजनक है।

उनके घायल होने की खबर ने लोकतंत्र में विश्वास रखने वाले हर व्यक्ति को व्यथित किया है। यदि किसी दबाव, भय या प्रतिकूल राजनीतिक माहौल के कारण उन्हें समुचित चिकित्सा सुविधा नहीं मिल पाई अथवा उपचार में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न हुई है, तो यह गंभीर चिंता का विषय है और इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

मैं इस घटना की कड़ी निंदा करता हूँ। लोकतंत्र में राजनीतिक मतभेद स्वाभाविक हैं, लेकिन किसी भी जनप्रतिनिधि की सुरक्षा, सम्मान और स्वास्थ्य के साथ समझौता स्वीकार्य नहीं हो सकता। हार-जीत राजनीति का हिस्सा है, परंतु किसी के स्वास्थ्य और जीवन को जोखिम में डालने वाली परिस्थितियाँ लोकतांत्रिक मूल्यों के अनुरूप नहीं हैं।

भाजपा को यह नहीं भूलना चाहिए कि लोकतंत्र सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों के सम्मान से चलता है। झारखंड में हमारी सरकार ने हमेशा विपक्ष की अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और लोकतांत्रिक अधिकारों का सम्मान किया है। राजनीतिक प्रतिस्पर्धा अपनी जगह है, लेकिन स्वास्थ्य और मानवता किसी भी राजनीति से ऊपर हैं।

इसी भावना के साथ मैं पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से आग्रह करता हूं कि अभिषेक बनर्जी जी के स्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। यदि आवश्यकता हो तो उन्हें झारखंड भेजा जाए। राहुल गांधी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखंड सरकार उनकी सुरक्षा, सम्मान और समुचित इलाज की पूरी व्यवस्था करने के लिए तैयार है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: News Aroma