Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
तमिलनाडु के स्कूल शिक्षा मंत्री ने मध्याह्न भोजन में चिकन बिरयानी के प्रस्ताव पर रुख स्पष्ट किया

तमिलनाडु के स्कूल शिक्षा मंत्री ने मध्याह्न भोजन में चिकन बिरयानी के प्रस्ताव पर रुख स्पष्ट किया

News Aroma 2 weeks ago

रोड (तमिलनाडु): तमिलनाडु में सरकारी विद्यालयों में मध्याह्न भोजन में गैर-शाकाहारी भोजन शामिल करने को लेकर जारी बहस के बीच राज्य के स्कूल शिक्षा मंत्री राजमोहन ने शनिवार को कहा कि विद्यालयों में सप्ताह में एक बार चिकन बिरयानी परोसने के प्रस्ताव पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि इस पर अंतिम निर्णय मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय लेंगे। सरकारी स्कूलों के मध्याह्न भोजन में चिकन बिरयानी परोसने के प्रस्ताव को लेकर विभिन्न पक्षों से मिली-जुली प्रतिक्रिया सामने आने के बाद मंत्री ने इरोड में पत्रकारों से बातचीत के दौरान सरकार का रुख स्पष्ट किया।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: News Aroma