Dailyhunt
तेज रफ्तार कार और पुलिस वाहन में टक्कर, चार लोग घायल

तेज रफ्तार कार और पुलिस वाहन में टक्कर, चार लोग घायल

News Aroma 2 weeks ago

बोकारो : जिले के थर्मल थाना क्षेत्र अंतर्गत जारंगजीह स्थित ढोरी माता चर्च के पास गुरुवार को एक सड़क हादसा हो गया। इस दुर्घटना में तेज रफ्तार कार और पुलिस की गश्ती बुलेरो के बीच जोरदार टक्कर हुई, जिसमें चार लोग घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, कार गोमिया से एक बारात में शामिल होकर लौट रही थी। इसी दौरान गोमिया-फुसरो मुख्य मार्ग पर जारंगडीह के पास ढोरी माता चर्च के समीप सामने से आ रही पुलिस बुलेरो से उसकी टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार चार लोग घायल हो गए, जो धनबाद के महूदा क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

घायलों की पहचान सुरेश कुमार, भरत रजक, धर्मनाथ पासवान और चालक बंटी कुमार राजक के रूप में हुई है। वहीं पुलिस गश्ती दल में शामिल पदाधिकारी संजय कुमार कच्छप, चालक और अन्य जवान सुरक्षित हैं।

घटना के बाद पुलिस ने तुरंत सभी घायलों को सीसीएल कथारा क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉ. अमर कुमार की देखरेख में उनका प्राथमिक उपचार चल रहा है। पुलिस ने घायलों के परिजनों को सूचना दे दी है और क्षतिग्रस्त वाहन को जब्त कर लिया गया है। मामले की जांच जारी है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: News Aroma